शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
होली पर न करें ऐसी भूल, जानें क्या करें क्या न करें
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
होली पर न करें ऐसी भूल, जानें क्या करें क्या न करें

होली पर न करें ऐसी भूल, जानें क्या करें क्या न करें

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

होलिका दहन जिसे छोटी होली भी कहा जाता है। हर साल होलिका दहन फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाएगी। इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024 रविवार के दिन किया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के दिन कुछ कार्यों को करने के लिए मना किया गया है। तो आइए जानते हैं होली पर क्या करें क्या न करें।


होली पर भूलकर भी न करें या काम

1) यदि आपको पैसों की जरुरत है और किसी से उधार लेना पड़े तो भूलकर भी होलिका दहन के दिन किसी से भी कर्ज न लें वरना आपको अधिक आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


2) होलिका दहन के समय होलिका की अग्नि में अपने घर से निकला कूड़ा कबाड़ न डालें। ऐसा करना शास्त्रों में शुभ नहीं माना गया है।


3) यदि आप होलिका दहन देखने के लिए जा रहे हैं तो खाली हाथ बिल्कुल भी न जाएं। आप चाहें तो चावल, मालपुआ, गेंहू की बाली, उपले आदि लेकर जाएं और होलिका की अग्नि में इनकी आहुती दें। गेंहू की बाली को प्रसाद के रुप में ग्रहण कर सकते हैं।


4) यदि आप होलिका दहन देखने के लिए जा रहे हैं तो महिलाओं को अपने बाल खुले नहीं रखने चाहिए। दरअसल, ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के दिन नकारात्मक शक्तियां ज्यादा प्रभावी होती हैं।


होली के दिन करें ये काम

1) होलिका दहन देखने के लिए जब भी जाएं अपनी जेब में सूरमा या काजल की डिब्बी जरुर रखकर लेकर जाएं।


2) यदि किसी को नजर लगने की आशंका हो तो नारियल को सिर से सात बार वार करके होलिका की अग्नि में डाल दें।


3) उबटन लगाकर शरीर का जो भी मैल हो उसे होलिका की अग्नि में डाल दें इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है, ऐसी मान्यता है उपले अथवा लकड़ी जरूर डालें


4) गेहूं की बाली को पकाकर प्रसाद रूप से ग्रहण करें

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें