N
डेस्क रिपोर्टर
ज्योतिष की माने तो, कुंडली में जो ग्रहों की स्थिति होती है उसी से मनुष्य का भाग्य भी तय होता है।आज गुरुवार है, जो देव गुरु बृहस्पति भगवान विष्णु का होता है। ऐसे में आज हम आपको बृहस्पति और गुरु ग्रह के बारे में बताएंगे। क्या होता है गुरु ग्रह के कमजोर होने पर, ऐसी कौन सी आदत होती हैं, जो आपके गुरु ग्रह को कमजोर करता है। आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव होंगे जो दुर्बल गुरु ग्रह का संकेत देंगे। तो चालिए जानते है इसके बारे में…
* ज्ञान और धन प्राप्ति के इस ग्रह को गुरु ग्रह कारक माना गया है। इस ग्रह से आपका भाग्य प्रभावित होता है। गुरु दोष होने पर और गुरु ग्रह के कमजोर होने से व्यक्ति को उसकी शिक्षा प्राप्त करने में दिक्कत आती है।
* दुर्बल गुरु ग्रह कि वजह से व्यक्ति को धन की कमी से भी जूझना पड़ सकता है। ऐसे लोगों को अपने कार्यों में बड़े लोगों का सहारा नहीं मिल पाता है।
* जिन लोगों का बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उन लोगों को कफ, गले, अतिसार, कान, सांस आदि के रोगों के होते है।
* जिन लोगो को गठिया, लीवर, मूर्छा जेसी आदि समस्याएं होती हैं, उनका बृहस्पति ग्रह कमजोर होने का संकेत हो सकता है।
* जो लोग गुरुवार के दिन बाल धोना, बालों को काटना, दाढ़ी बनाना, नाखून काटते हैं उनका गुरु ग्रह दुर्बल हो सकता है। इसकी इस दिन ऐसा कोई काम ना करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

