शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
आज है साल का आखरी मगंलवार और हनुमान नवमी, इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज है साल का आखरी मगंलवार और हनुमान नवमी, इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा

आज है साल का आखरी मगंलवार और हनुमान नवमी, इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा

N
डेस्क रिपोर्टर
आज मगंलवार है और यह दिन हनुमान जी का प्रिय दिन होता है। हनुमान जी अपने भक्तों पर आने वाले सभी कष्टों और परेशानियों को दूर कर देते है। मान्यता के अनुसार,  हनुमान जी अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न होते है। उनकी पूजा पाठ में करने के लिए अपको बहुत कुछ करने की जरूरत नही होती है। हनुमान जी राम भगवान के भक्त हैं और उनकी शरण में जाने से ही भक्तों के सारे संकट दूर हो जाते हैं।  साल 2021 का यह आखिरी मंगलवार है। पंचांग के मुताबिक इस दिन विशेष तरह का संयोग भी बन रहा है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक 28 दिसंबर यानी आज मंगलवार का दिन है। आज पौष मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इसके साथ ही चंद्रमा कन्या राशि में  रहेगा और आज चित्रा नक्षत्र भी रहेगा। बतादें कि, चित्रा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में से 14वां स्थान मिला हुआ है। जिसके स्वामी मंगल हैं। यही कारण है कि ये दिन हनुमान भक्तों के लिए विशेष माना जा रहा है। इस दिन सारे कार्यों में सिद्धि होने वाला योग माना गया है। इस दिन आप मंगल, राहु-केतु, शनि की शांति के लिए हनुमान जी की पूजा कर सकते है। तो चलिए जानते है  इस दिन हनुमान जी की पूजा किस विधि से करें।

हनुमान नवमी के दिन यानी आज  हनुमान चालीसा का कम से कम 7 बार पाठ करें। इसके बाद 108 परिक्रमा भी लगाएं। ऐसा करने से आपकी मन की इच्छा पूरी होगी।

अगर आप मंगल ग्रह से परेशान है तो आप इसकी  शांति के लिए हनुमान जी को मीठा पान भेंट करें।
 
 
आज के दिन लाल मसूर की दाल को काले पत्थर के शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे आप का मंगल ग्रह शांत होगा। 

हनुमान नवमी के दिन यानी आज शनि, मंगल और राहु-केतु की शांति के लिए हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर डालकर चोला चढ़ाएं

 
आज के दिन हनुमान जी को बेसन के लड्डू  का भोग लगाएं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें