N
डेस्क रिपोर्टर
बच्चों की पढ़ाई के लिए घर में स्टडी रूम का होना काफी जरूरी होता है। पर इसको सही जगह रखना वो महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि इसका स्थान सही जगह होने से ज्ञान और शिक्षा अर्जित होती है। ज्ञान और शिक्षा पर ही आपका भविष्य टिका हुआ होता है, इसके साथ ही आपके बच्चे ऐसे ही स्थान पर बैठकर अपनी पढ़ाई करते है। ऐसे में अपको घर बनाते समय स्टडी रूम कहां पर होना चाहिए यह अपको पता होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर में स्टडी रूम नहीं होगा, तो फिर ध्यान केंद्रित करके अध्ययन नहीं कर पाएंगे बच्चे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगवाने के लिए सही जगह पर स्टडी रूम बनवाना काफी जरूरी होता है। तो चलिए जानते है वास्तु के अनुसार स्टडी रूम कैसा होना चाहिए और अपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
जानें स्टडी रूम के वास्तु उपाएं
वास्तु के मुताबिक, स्टडी रूम दक्षिण-पश्चिम के मध्य स्थान और पश्चिम दिशा के मध्य में होना काफी अच्छा माना जाता है।
ध्यान दें कि स्टडी रूम की खिड़कियों को उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर हो। ताकि उस जगह पर उचित प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा आ पाएं।
इसके साथ ही स्टडी रूम का गेट पूर्व, उत्तर या फिर पश्चिम दिशा की ओर लगाएं।
इसके साथ ही आप स्टडी रूम के ईशान कोण में माता सरस्वती की फोटो लगाएं। क्योंकि मां सरस्वती ज्ञान, कला और संगीत की देवी मानी जाती है।
स्टडी रूम में पढ़ाई करते वक्त इस बात पर ध्यान दें कि आपका मुख पूर्व दिशा या फिर उत्तर दिशा की ओर रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

