
हिन्दू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं को समर्पित है। गुरुवार का दिन जगत के पालन हार भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से नारायण की पूजा-उपासना करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। साथ ही गुरुवार का दिन गुरु ग्रह को भी समर्पित माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है। वह लोग गुरुवार के दिन कुछ उपाय करें तो भगवान नारायण प्रसन्न होने के साथ सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। तो आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य रवि शुक्ला से जानते हैं कि गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय…
कुंडली में गुरु ग्रह को प्रबल बनाने के उपाय…– ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है। उन्हें गुरु गृह मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन व्रत अवश्य रखना चाहिए। इस दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करना भी उचित माना गया है और पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु मजबूत स्थिति में आते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में हर गृह को प्रबल करने का उपाय है। शास्त्रों में कमजोर ग्रहों की शांति के लिए दान को सबसे उपयोगी उपाय माना गया है। इसलिए गुरु ग्रह की शांति के लिए गरीबों को धन, वस्त्र और अन्न का दान अवश्य करें। ऐसा करने से जातक को बहुत लाभ मिलता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही गुरु ग्रह की मजबूती के लिए केसर के दान को भी बहुत उपयोगी माना गया है। इसलिए गुरुवार को दान जरूर करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर स्थिति में होते हैं, उन्हें विवाह में देरी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जातक को गुरुवार के दिन व्रत रखना चाहिए और इस दिन भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए।
हर गृह को प्रबल करने के लिए गृहों का जाप सर्वशेस्ट माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में गुरु गृह कमजोर है। उन्हें गुरुवार को कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक दिन खासकर गुरुवार के दिन ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ इस मंत्र का जाप 3, 5 या 16 माला अवश्य करें। ऐसा करने से जातक पर गुरु ग्रह की कृपा दृष्टि बनी रहती है। साथ ही जातक ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः।। ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।। ॐ ह्रीं नमः। ॐ ह्रां आं क्षंयों सः ।।’ इन मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

