घर का निर्माण कराते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होती है। अगर वास्तु शास्त्र को ध्यान में रख कर घर को नही बनाया जाता है तो उस घर में वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु दोष होने की वजह से परिवार की सुख और शांति भंग हो जाती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी इसका असर पड़ सकता है। वास्तु दोष की वजह से आपकी आय, धन आदि पर भी बुरा असर होता है। आप इन वास्तु दोषों को कुछ आसान उपायों की मदद से दूर कर सकते है। तो चलिए जानते है इन्हें दूर करने के उपाएं।
अगर आपके घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है, तो आप अपने घर की अच्छे से साफ सफाई कराएं। इसके बाद हल्दी को घोल लें कर उसे पान के पत्ते से घर में हर स्थान पर छिड़क दें। हल्दी की जगह आप गंगाजल का भी इस्तेमाल कर सकते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार उस घर को अच्छा माना जाता है, जिस घर में रोज सूर्य की किरणें और स्वच्छ हवाएं आती रहती हैं। अगर आपके घर की खिड़कियां अक्सर बंद रहती हैं, तो उससे वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। ऐसे में आप हर दिन सुबह कुछ समय के लिए अपने घर की खिड़की और दरवाजे खोल दिया करें।
ध्यान दें की पूजा के स्थान पर बासी फूल, फल या फिर अन्य पूजन सामग्री नहीं छोड़ना चाहिए। हर दिन वहां की साफ सफाई करनी चाहिए, नहीं तो उससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके साथ ही देवी और देवता की आमने सामने तस्वीर भी नहीं होना चाइए। इससे भी दोष उत्पन्न होता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

