शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो शुक्रवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो शुक्रवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो शुक्रवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, खुलेंगे बंद किस्मत के ताले

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान से इनका पूजन किया जाता है। मां लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा गया है क्योंकि जिस घर में लक्ष्मी जी का वास होता है वहां कभी सुख-समृद्धि और धन-दौलत की कमी नहीं होती। इसलिए जातक मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का उपवास रखते हैं। साथ ही इस दिन यदि ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय अपनाए जाएं तो धन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्रवार के कुछ अचूक उपायों के बारे में।


शुक्रवार के दिन अपनाएं ये उपाय

  • यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी इससे छुटकारा नहीं मिल पा रहा तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की अराधना करें और उन्हें चावल व दूध से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। यदि संभव हो तो शुक्रवार के दिन कुंवारी कन्याओं को खीर ​खिलाएं और दक्षिणा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।

  • शुक्रवार के दिन गुड़ का दान करना बहुत ही शुभ व मंगलदायी होता है। इसलिए इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को गुड़ का दान जरूर करें। ऐसा करने से धन-दौलत से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलते हैं।

  • आर्थिक जीवन में समस्याएं चल रही हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। धर्म शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय है और इसे अर्पित करने से वह खुश होती हैं।

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन एक मुखी रुद्राक्ष, एक साबुत हल्दी, गोमती चक्र और कौड़ी लेकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। फिर इस पोटली को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के समक्ष कुछ देर के लिए रख दें। फिर इस पोटली को अपने घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। newsworldweb.in इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें