हमारे जीवन में गुड लक और बैड लक बहुत अहमियत रखते हैं। किसी भी काम को करने जाने से पहले हम खुद को गुड लक विश भी करते। वहीं कई बार हम बहुत मेहनत करके कोई काम करते हैं और अगर वो पूरा नहीं होता है, तो उसे हम बैड लक से जोड देते है। तो कभी इसके विपरीत बिना मेहनत के कोई काम में बे उम्मीद सफलता मिल जाती है तो उसे हम गुड लक से जोड़ लेते हैं। गुड लक और बैड लक यह दोनों ही हमारी दिनचर्या और कर्मों पर निर्भर करता है। वहीं हम से कुछ लोग ऐसे होते है जो गुड लक हो इसके लिए तामाम प्रयास करते है। इसी के बीच आज हम आपको कुछ उपाएं बताएंगे जिन्हें आप अपनी रोजमार्रा जिंदगी शामिल कर सकते है।
अपने इष्ट देव की पूजा करना
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, व्यक्ति को हर दिन अपने इष्ट देव की पूजा करना चाहिए। उनकी पूजा कर आप अपने बैड लक को गुड लक में बदल सकते है। इसके साथ ही आपके इष्ट देव आपको हमेशा तरक्की का आशीर्वाद ही देते हैं। इसके साथ ही आपके हर संकट को दूर करते हैं।
गायत्री मंत्र का करें जाप
हिंदू धर्म में कई सारे मंत्र हैं, जिनके जाप के बारे में कई धार्मिक शास्त्रों में उल्लेख भी किया गया है। उन्हीं में से एक है गायत्री मंत्र है। अगर आप हर दिन गायत्री मंत्र का जाप करेगें तो आपके जीवन में सकारात्मकता भर जाएगी। इसके साथ ही दरिद्रता दूर होगी। इसके साथ ही जो इस मंत्र का उच्चारण करता है वह व्यक्ति अपने जीवन में हर काम में सफलता प्राप्त करता है।
तुलसी के पास दिया लगाएं
हिंदू धर्म में हर घर में तुलसी का पौधा होता है। तुलसी के पौधे की पूजा भी की जाती है। आप भी अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए नियमित रूप से सुबह उठकर स्नान करने के बाद तुलसी में घी का दीपक लगाए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

