हर व्यक्ति अपने धन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करता है। इसके साथ ही अपने धन की वो वृद्धि चाहता है। इसी के चलते घर में वास्तु दोष कि वजह से कई बार आर्थिक संकट का सामना करना पड़ जाता है। साथ ही आय में वृद्धि होना भी बंद हो जाता हैं। बतादें कि, जो धन अर्जित किया है, उसमें अपको कभी वृद्धि होते हुए नजर नही आएगी। अब बात यह आती है कि वास्तुशास्त्र के मुताबिक धन और संपत्ति में वृद्धि के लिए क्या करना चाहिए? इसके लिए आपको अपनी तिजोरी या फिर लॉकर से जुड़े वास्तु की कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि तिजोरी से जुड़े वास्तु उपायों के बारे में..
वास्तु के मुताबिक, उत्तर दिशा में धन, संपत्ति आदि रखने के लिए उत्तम दिशा मानी जाती है। इसकी वजह यह दिशा कुबेर से संबंधित होती है। इस दिशा में रखे हुए धन का कभी हानि नहीं होता है। इसके साथ ही इसमें वृद्धि होती रहती है।
अगर आप उत्तर दिशा वाले घर में अपनी तिजोरी या फिर लॉकर को रखते हैं, तो फिर आप इस बात पर ध्यान दें कि उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर ही खुले।
ध्यान दें कि जिस कमरे में अपने तिजोरी या फिर लॉकर को रखा है, वह ईशान या फिर वायव्य कोण में नहीं हो।
उत्तर दिशा के आप जिस कमरे में तिजोरी और लॉकर को रखना चाहते है, तो उसमें अगर खिड़की या फिर रोशनदान न हो तो ज्यादा अच्छा होता है।
तिजोरी या फिर लॉकर में बार बार उपयोग में आने वाली चीजों को नही रखें, इसे वास्तु में वर्जित माना जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

