हम सभी के घरों में नमक का इस्तमाल किया जाता है। यह खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करता है। पर क्या आपको मालूम है कि नमक सिर्फ खाने का स्वाद ही बढाने का काम नहीं करता, बल्कि ये आपको नकारात्मक शक्तियों से भी दूर रखता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नमक से सकारात्मक ऊर्जा का आती है। और घर में सुख समृद्धि बनाने। के लिए इसका यूज किया जाता हैं। वास्तु के मुताबिक, कभी भी नमक को धातु के किसी बर्तन में नहीं रखना चाहिए। नमक को हमेशा कांच के जार में रखे। ऐसा करने से घर में सुख और शांति बनी रहेगी। साथ ही कभी भी आपके घर में धन की कमी नहीं होगी। तो आइए जानते है वास्तु शास्त्र में क्या है नमक के उपाएं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नमक घर से नकारात्मक ऊर्जा को पूरी तरह से दूर रखने में मदद करता है। अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को हमेशा के लिए दूर रखने के लिए आप अपने स्नानघर में एक कांच की कटोरी में समुद्री नमक डालकर रखें। ऐसा करने से आपके घर से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर रहेंगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कोई मनुष्य आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, तो ऐसे में नमक आपकी मदद कर सकता है। यह एक कारगर उपाएं साबित होगा। इसके लिए आप एक कांच की कटोरी में दो चम्मच नमक और उसमें चार से पांच लौंग डालकर घर के किसी ऐसे कोने में रखें। जहां किसी दूसरे की नजर ना पड़े। ऐसा करने से आर्थिक तंगी खत्म हो जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

