रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Dharma
जानें सपने में सांप दिखने के क्या है कारण
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जानें सपने में सांप दिखने के क्या है कारण

जानें सपने में सांप दिखने के क्या है कारण

N
डेस्क रिपोर्टर
पृथ्वी पर कई तरह के जीव जंतु रहते है, जिनकी कई अलग अलग प्रजातियां भी होती है। वहीं कुछ जीव ऐसे हैं, जिन्हें हिंदू देवी देवताओं के साथ पूजा जाता है। तो  
कुछ लोग उन्हें अपने साथ भी रखते हैं। इन्हीं जीवो में से एक है सांप या फिर नाग। जिसे भगवान शंकर अपने गले में धारण करते हैं। वहीं, सांप को लेकर आप स्वप्न शास्त्र में विस्तार से जानकारी ले सकते है। वहीं अगर किसी व्यक्ति को बार-बार अपने सपने में सांप दिखाई देता है तो यह भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत हो सकते हैं। सांप का बार-बार सपने में  दिखाई देना शुभ होता है या अशुभ यह आज हम आपको बताएंगे।  


सांप सपने में दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र की माने तो मनुष्य को आने वाले सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में चेताते है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के सपने में सांप उसे डसता हुआ नजर आता है तो इसका अर्थ है कि वह व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकता है। 

वहीं अगर किसी मनुष्य के सपने में उसे मरा हुआ सांप दिखे तो इसका अर्थ है आप जल्द ही किसी बड़ी समस्या से छुटकारा पाने वाले है।  

स्वप्न शास्त्र की माने तो अगर किसी व्यक्ति के सपने में उसे सांप उसका पीछा करता हुआ नजर आ रहा है तो इसका अर्थ है कि,  आप अपने जीवन में किसी समस्या को लेकर परेशान है। 

स्वप्न शास्त्र के की माने तो यदि किसी व्यक्ति के सपने में सफेद सांप नजर आता है तो यह सपना बेहद शुभ होता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें