शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
जानें वास्तु शास्त्र में लाफिंग बुद्धा को कहा रखना चाहिए और कहा नहीं!
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जानें वास्तु शास्त्र में लाफिंग बुद्धा को कहा रखना चाहिए और कहा नहीं!

जानें वास्तु शास्त्र में लाफिंग बुद्धा को कहा रखना चाहिए और कहा नहीं!

N
डेस्क रिपोर्टर

कहा जाता है कि लाफिंग बुद्धा चीनी सभ्यता के फेंगशुई से आया हुआ है, पर भारत में इसे वास्तु शास्त्र में ही दर्शाया गया है। वास्तु शास्त्र में लाफिंग बुद्धा को बेहद खास माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, लाफिंग बुद्धा को सुख और समृद्धि के साथ ही संपन्नता की निशानी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार, घर में सही दिशा और वास्तु के मुताबिक, अगर आप लाफिंग बुद्धा को सही दिशा में रखेंगे तो आपके घर में धन सम्बंधित कि परेशानियां कभी नहीं आएगी। कई लोग ऐसे है जो लाफिंग बुद्धा को अपने व्यापार और कार्यालयों में रखते हैं। वास्तु के मुताबिक, घर में कुछ जगह ऐसी भी होती है, जहां लाफिंग बुद्धा को नहीं रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं। 


घर में यहां रखें लाफिंग बुद्धा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर में लाफिंग बुद्धा को मुख्य द्वार के ठीक सामने जमीन से लगभग 30 इंच और ज्यादा से ज्यादा 32.5 इंच की ऊंचाई पर रखें। लाफिंग बुद्धा को मुख्य दरवाजे के सामने रखने के पीछे का कारण यह है कि, जब भी कोई आपके घर आएगा तो मुख्य दरवाजे के खुलने पर उस व्यक्ति को सबसे पहले लाफिंग बुद्धा ही नजर आएगा।  


लाफिंग बुद्धा को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ध्यान दें की आप घर के कुछ स्थानों यानी किचन, बैडरूम, डाइनिंग एरिया और टॉयलेट-बाथरूम के आस-पास कभी भी लाफिंग बुद्धा न रखे। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु खराब हो सकता है। साथ ही आपको गंभीर आर्थिक परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कभी भी आप लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को सीधे नीचे जमीन में भी न रखें। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें