मनुष्य को सपने आना बेहद आम बात है। इन सपनों की दुनिया पर हमारा किसी तरह का कोई नियंत्रण नहीं होता है। सपने में कब, कौनसी और किस तरह की घटना नजर आती है, इसके बारे में कुछ पता नहीं होता है। इंसान को सपने अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के आते हैं। कई बार इन सपनों को देखकर डर जाते हैं तो कई बार सपने दिल को सुकून दे देते है। यूं तो सपने आने के बाद चले जाते हैं पर ये सपने कुछ ना कुछ संकेत जरूर छोड़ जाते हैं।
वहीं इन संकेतों को लेकर स्वप्न शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। कभी-कभी सपने में बार-बार सांप नजर आते है। भले ही सांप का सपना एक सामान्य सी बात है, पर इस तरह के सपने का मतलब स्वप्न शास्त्र में बताया गया है। तो आइए जानते हैं।
हिंदू धर्म में सांप को पूजनीय माना जाता है। इसके साथ ही सांप भगवान भोलेनाथ के गले का आभूषण भी है, इसलिए यदि सपने में सांप का दिखाई दिया है तो यह शुभ होता है। सपने में सांप का दिखाई देना अच्छा संकेत माना जाता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यादि सपने में सुनहरा या फिर सफेद रंग का सांप नजर आता है तो जल्दी उस व्यक्ति को आर्थिक लाभ होने वाला है। वहीं, सुनहरे रंग के सांप का दिखाई देने का मतलब है कि आपके पितृ नाराज हैं। ऐसे में आपको उनकी पूजा करानी चाहिए। यादि सपने में सांप आपको जाता हुआ नजर आ रहा है तो भगवान की आप पर कृपा बनी रहेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

