शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णू की ऐसे करें पूजा सफलता, मिलेगी सफलता, धन और समृद्धि
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णू की ऐसे करें पूजा सफलता, मिलेगी सफलता, धन और समृद्धि

सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णू की ऐसे करें पूजा सफलता, मिलेगी सफलता, धन और समृद्धि

N
डेस्क रिपोर्टर
आज गुरूवार है यानी भगवान विष्णु का दिन। आज के दिन पीला कपड़ा, पीला खाना खाना अच्छा माना जाता है। भगवान विष्णू के दिन के साथ आज सफला एकादशी भी है। यह एकादशी व्रत हर साल पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर आती है। सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करने से और इस एकादशी का व्रत करने पर सभी कार्यों में सफलता मिलती है।  सफला एकादशी का व्रत अपको हजारों वर्ष तक की गई तपस्या के समान ही पुण्य देता है। आज के दिन भगवान  विष्णु की पूजा करने के लिए उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं और प्रसाद में तुलसी जी का भोग अवश्य लगाएं। भगवान विष्णु आपसे बहुत प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं कि सफला एकादशी के दिन पूजा करने से कैसे आपकी मनोकामना पूर्ण होती है। 


आज सफला एकादशी का दिन है, इस दिन आप भगवान विष्णु की पूजा अच्छे से  इसके साथ ही साथ में माता लक्ष्मी की भी आराधना कर उनकी भी पूजा करे। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

आज के दिन अपने घर की छत पर और आंगन में पीले रंग का ध्वज लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ऐसा करने से आपके घर धन एवं समृद्धि आती है, इसके साथ ही भगवान विष्णु की भी कृपा रहती है। बतादें कि, पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है।

इस दिन घर के आंगन में तुलसी जी का पौधा लगाने और उत्तर दिशा में पीले रंग का फूल लगाने से भी आपके परिवार में सुख और समृद्धि आती है। 

हिन्दू धर्म में कहां गया है कि,  दान करने से पुण्य प्राप्त होता है और देवी देव प्रसन्न होते हैं। आज गुरुवार के दिन आप पीली वस्तुओं का दान किसी भी गरीब या फिर किसी ब्राह्मण को करें। आपके ऊपर हमेशा भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें