मकर संक्रांति का पर्व आज यानी 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। आज के दिन सूर्य देवता धनु राशि से बाहर आकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसे ही मकर संक्रांति कहते है। आज के दिनa सुबह जल्दी स्नान किया जाता हैं और सूर्य देव की पूजा की जाती है। पूजा के बाद दान भी दिया जाता है। फिर पूजा के बाद तिल के लडडू, खिचड़ी, लाई, मूंगफली, रेवड़ी, और दही-चूड़ा खाने की परंपरा है। इस बार कि मकर संक्रांति तारीखों को लेकर स्पष्टता नहीं हो पा रही थी। 14 जनवरी और 15 जनवरी दोनों ही दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। तो चलिए आज जानते है मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करने के लिए सही मुहूर्त क्या है?
मकर संक्रांति 2022 का शुभ मुहूर्त
दृक पंचांग के मुताबिक, आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति का क्षण मकर दोपहर 02:43 बजे है। इस वक्त सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसका पुण्य काल दोपहर 02:43 बजे से लेकर शाम 05:45 बजे तक रहेगा है। वहीं मकर संक्रांति का महा पुण्य काल की बात करें तो ये दोपहर 02:43 बजे से लेकर शाम 04:28 बजे तक रहेगा।
मकर संक्रांति 2022 का स्नान और दान मुहूर्त
मकर संक्रांति का स्नान और दान के लिए मुहूर्त 6 घंटे पूर्व से शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, 6 घंटे पूर्व पुण्य काल मान्य होता है। आप सुबह 08:43 से मकर संक्रांति का स्नान और दान दोनों कर सकते हैं। इस वक्त में रोहिणी नक्षत्र और शुक्ल योग दोनो ही बना हुआ है ये दोनों ही दान पुण्य के लिए अच्छे माने जाते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

