शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
मकर संक्रांति पर जरूर करें ये काम, शनि के दोष से मिलेगा छूटकारा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मकर संक्रांति पर जरूर करें ये काम, शनि के दोष से मिलेगा छूटकारा

मकर संक्रांति पर जरूर करें ये काम, शनि के दोष से मिलेगा छूटकारा

N
डेस्क रिपोर्टर

मकर संक्रांति का पर्व देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर राज्य में उसको अलग अलग नाम से जाना जाता। इस त्यौहार को 14या 15जनवरी को मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति 15जनवरी को मनाई जाएगी। 14जनवरी को सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा,  पर  मकर संक्रांति का स्नान और दान दोनों ही 15जनवरी को ही होगा। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इसके साथ ही जो लोग सूर्य देव की आराधना करते है उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है। मकर संक्रां​ति के दिन खिचड़ी और तिल के लड्डू खाने की परंपरा है। तिल की तासीर गर्म होती है, ठंड के मौसम में इसे खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।  आज हम आपको बताएंगे की इस दिन आपको क्या करना चलिए जो आपको लाभ और सुख की प्राप्ति कराएगा।  


मकर संक्रांति के दिन करें ये काम


मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है, कोरोना के चलते आप इस दिन अपने घर पर  पानी में काला तिल डालकर स्नान कर सकते हैं। 


मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं इसके साथ ही  साढ़ेसाती, शनि दोष और ढैय्या में राहत मिलता है। 


इस  दिन तिल वाला पानी पीना चाहिए, इसके साथ ही तिल का लड्डू खाने और तिल का उबटन लगाने की भी परंपरा है।


मकर संक्रांति के दिन  खिचड़ी खानी चाहिए। इसमें आप सभी प्रकार की मौसमी सब्जियां मिला सकते है।   इससे आपको  स्वास्थ्य लाभ मिलता है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें