N
डेस्क रिपोर्टर
कोरोना महामारी के बाद भी देश और दुनिया में क्रिसमस की तैयारी बड़े ही धूमधाम से चल रही है। ईसा मसीह के जन्मदिवस के मौके पर क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। हर सर 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन ईसाई समुदाए के लोग चर्च में विशेष प्रार्थना करने के लिए जाते है। इसके साथ ही जीवन को एक बेहतर दिशा की ओर ले जाने के लिए ईसा मसीह के उपदेशों को याद करते है। अपको भी क्रिसमस के इस अवसर पर अपने जीवन को बदल देने वाले प्रभु यीशु के कुछ उपदेशों को पढ़ना चाहिए। चलिए उन उपदेशों के बारे में जानते है जिसे पढ़कर आपको अपना जीवन समझने में आसानी मिलेगी।
क्या है प्रभु यीशु के महत्वपूर्ण उपदेश?
प्रभु यीशु ने बताया है कि, आप अपने दिल को परेशान नहीं करें, किसी भी प्रकार की परेशानी को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप बस अपने ईश्वर और मुझपर विश्वास करें।
ईसा मसीह ने कहां है कि, अधिक धन का संचय न करना, जो है उसमे खुश रहना, चोरी न करना और किसी की हत्या न करना, हमेशा सच का ही साथ देना। यह सब ईश्वर के आदेश है जिसे पालन करना।
प्रभु यीशु ने बताया है कि, चाहे जो हो आप कभी अपनी आत्मा को न खोएं। अगर आप अपनी आत्मा को खोकर पूरी दुनिया भी पा लेंगे तो इसका कोई अर्थ नहीं है।
ईसी मसीह ने बताया है कि, जो व्यक्ति सच्चे दिल से ईश्वर से कुछ भी मांगता है, उसे वह जरूर मिलता है। जो खोजता है, उसे मिलता है और जो दरवाजे खटखटाता है, उन्हीं के लिए स्वर्ग के द्वार खोजे जाते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

