रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Dharma
आज जरूर चढ़ाएं श्री गणेश को उनकी अत्यंत प्रिय वस्तु, बप्पा होंगे आपसे प्रसन्न
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज जरूर चढ़ाएं श्री गणेश को उनकी अत्यंत प्रिय वस्तु, बप्पा  होंगे आपसे प्रसन्न

आज जरूर चढ़ाएं श्री गणेश को उनकी अत्यंत प्रिय वस्तु, बप्पा होंगे आपसे प्रसन्न

N
डेस्क रिपोर्टर
हिंदू धर्म के अनुसार भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना गया है। कोई भी शुभ काम को करने से पहले  भगवान श्री गणेश की सबसे पहले पूजा करने का विधान है। आज बुधवार है यानी भगवान गणेश का दिन। ऐसा कहा जाता है कि, बुधवार के दिन जो व्यक्ति  भगवान गणेश की पूजा कर उनकी आराधना करता है  उसे कभी भी धन संबंधी परेशानी नहीं आती। भगवान गणेश की पूजा करने के वक्त गणपति को विशेष वस्तुएं अर्पित की जाती हैं, यह वस्तु श्री गणेश को अत्यंत प्रिय हैं। 

क्या है श्री गणेश की अत्यंत प्रिय वस्तु 

श्री गणेश को लड्डू और मोदक बेहद प्रिय है। मोदक कई तरह से बनाएं जाते है। सब इसे अपने अपने हिसाब से बनाना पसंद करते हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र में गणेश भगवान की पूजा के लिए हर घर में अलग-अलग तरह के मोदक बनाए जाते हैं। मोदक के साथ साथ भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू भी बेहद पसंद है।

श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। मान्यता के अनुसार विनायक को दूर्वा बेहद प्रिय है। 3 या फिर  5 पत्तियों वाली दूर्वा को सबसे उत्तम बोला जाता है। 

श्री गणेश को केले भी बिहार पसंद है। ऐसा बताया  जाता है कि श्री गणेश को कभी भी एक केला अर्पित नहीं करना चाहिए। गणपति बप्पा  को हमेशा केले जोड़ों में ही चढ़ाने चाहिए।

श्री गणेश को सभी तरह के फूल चढ़ाए जा सकते हैं। सिर्फ एक तुलसीदल को छोड़ कर।  पुराणों में वर्णित किया गया है कि भगवान गणेश की पूजा कभी भी तुलसी से कभी नहीं करनी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें