
भोपाल। भोपाल के परशुराम मंदिर में नार्मदीय ब्राह्मण समाज संस्था ने विष्णु सहस्त्रं पाठ का अयोजन किया।इस दौरान पाठ के साथ ही भगवान की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज और संस्था के सदस्य शामिल हुए। इसके साथ ही वरिष्ठ जनों का सम्मान कर छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। नार्मदीय ब्राह्मण समाज संस्था के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आलोक बिल्लौरे ने सदस्यों से अपने लिए समर्थन मांगा। वहीं सदस्यों ने बताया कि आलोक बिल्लौरे सदैव सामाजिक कार्यों में शामिल होते हैं, और समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहें है। सदस्यों ने आलोक बिल्लौरे को समर्थन देने की बात भी कही। इसके साथ ही आयोजन में समाज के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

