N
डेस्क रिपोर्टर
हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 01 मार्च यानी मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की भांग, बेलपत्र, मदार पुष्प, धतूरा, सफेद चंदन, मौसमी फल, गंगाजल, सफेद फूल, गाय के दूध से विधि विधान से पूजा की जाती है। जो लोग महाशिवरात्रि का व्रत रखते है उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही लोगों के सभी कष्ट और संकट दूर होने के साथ साथ भय से मुक्ति मिलती है। महाशिवरात्रि दिन भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन माना गया है। इस दिन बड़े ही धूमधाम से भोलेनाथ की बारात निकाली जाती है और उन्हें अलग अलग तरह का भोग लगाया जाता हैं।
भोलेनाथ एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं, पर महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को भांग चढ़ाने का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को भांग बेहद प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को भांग चढ़ाकर प्रसाद के रूप में उसका सेवन भी किया जाता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ खास प्रसाद के बारे में, जिसे आप भगवान शिव भोग को अर्पित कर सकते हैं।
मालपुआ
भोलेनाथ को मालपुआ बहुत पसंद है। ऐसे में आप महाशिवरात्रि के पर्व पर मालपुआ बना कर भगवान शिव को भोग लगा सकते है। इसमें आप थोड़ा सा भांग का पाउडर भी मिला सकते है। ऐसा करने से मालपुए का स्वाद भी बढ़ेगा और भोग में भांग भी शामिल हो जाएगी।
ठंडाई
शिवरात्रि आने से पहले मौसम में थोड़ी गर्माहट आ जाती हैं। ऐसे में कई लोग महाशिवरात्रि के भोग के रूप में भोलेनाथ को ठंडाई पिलाते हैं। इस ठंडाई में अगर आप भांग मिला देंगे तो उसका स्वाद और बेहतर हो जाएगा। ठंडाई में दूध, चीनी और भांग के अलावा आप बादाम, पिस्ता, काजू, खसखस, सौंफ, इलायची और केसर भी मिला सकते है।
लस्सी
ठंडाई के साथ साथ आप आप लस्सी भी भगवान को भोग लगा सकते है। लस्सी में आप भांग का ट्विस्ट देकर इसे ओर मजेदार बना सकती है। इसे बनाने के लिए आप आधा किलो दही लें और उसमे थोड़ा दूध, शक्कर और 1 चम्मच के आसपास भांग पाउडर मिला दें। अब मथनी से या फिर मिक्सी में इसको अच्छे से मिला लें। भगवान को भोग के लिए ये पूरी तरह से तैयार है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

