N
डेस्क रिपोर्टर
रविवार का दिन भगवान सूर्य देव का दिन होता हैं। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता के मुताबिक, आज के दिन कई कामों को करना निषेध बताया गया है। वहीं कुछ काम ऐसे हैं बताएं गए है जिन्हें विशेष कर रविवार के दिन करने से अत्यंत लाभ मिलता हैं। इन कामों में सूर्य देव को प्रसन्न करने के साथ कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के उपाय भी शामिल हैं। कुंडली में सूर्य की स्थिति अगर कमजोर होती है तो नौकरी संबंधित और कई सारी परेशानियां सामने आती है।
कुंडली में सूर्य कमजोर होने से अपको कई बार असफलता का सामना भी करना पड़ता है। पर रविवार के दिन आप सूर्य की वस्तुओं का दान करने से सूर्य के बुरे प्रभाव से बच सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि रविवार के दिन किन वस्तुओं को दान करना चाहिए जिससे आपको लाभ मिलेगा।
इन वस्तुओं का करें दान
रविवार के दिन सुबह सबसे पहले स्नान करके साफ वस्त्र को पहन लें, इसके बाद सूर्य की वस्तुओं में तांबा, गुड़, गेहूं और मसूर दाल को आप दान कर सकते है। रविवार को इनमें से कोई भी वस्तु का दान करने से जातक को अत्यंत लाभ प्राप्त होता हैं। लगातार लाभ पाने के लिए आप हर रविवार को नियमित रूप से दान करें। साथ ही सूर्य ग्रहण के दिन भी आप सूर्य की वस्तुओं (गुड़, तांबा, गेहूं और मसूर दाल) का दान कर सकते है ऐसा करने से अपको लाभ मिलेगा।
ध्यान दें इन बातों का
सूर्य की वस्तुओं (गेहूं, गुड़, तांबा और मसूर दाल) का वजन आप अपने सामर्थ्य के मुताबिक लेकर दान कर सकते हैं। आप चाहे तो इन वस्तुओं का एक साथ भी दान कर सकते हैं। साथ ही एक एक कर के भी दान करना लाभदायक ही होता है। मान्यता के अनुसार, जिन भी वस्तुओं को आप दान कर रहें हैं वो आपके पैसे की ही होना चहिए। वहीं जिन जातक की उम्र कम है और वो किसी कारणवश सूर्य को दान करने वालीं वस्तु स्वयं नहीं खरीद सकते तो वो अपने परिवार से ले कर दान कर सकते है
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

