शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
आज के दिन पढ़ें महालक्ष्मी स्तोत्र, दूर होंगे सभी कष्ट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज के दिन पढ़ें  महालक्ष्मी स्तोत्र, दूर होंगे सभी कष्ट

आज के दिन पढ़ें महालक्ष्मी स्तोत्र, दूर होंगे सभी कष्ट

N
डेस्क रिपोर्टर

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित किया गया है। आज शुक्रवार का दिन है यानी धन, ऐश्वर्य, सुख और सफलता प्रदान करने वाली देवी माता लक्ष्मी का दिन। आज का दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए अच्छा माना गया है। अगर आप आज के दिन माता लक्ष्मी कि कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप उनकी पूजा के समय महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ जरूर करें। अपको बतादें कि, स्वर्ग के राजा इंद्रदेव ने मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस स्तोत्र की रचना की थी। यह बात तब की जब श्राप कि वजह से स्वर्ग लोक धन, वैभव आदि से हीन हो गया था। महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ कर आप कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकते है। 


करें महालक्ष्मी स्तोत्र


नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते।

शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।


नमस्ते गरुडारूढे कोलासुरभयंकरि।

सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।


सर्वज्ञे सर्ववरदे देवी सर्वदुष्टभयंकरि।

सर्वदु:खहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।


सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि।

मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।


आद्यन्तरहिते देवि आद्यशक्तिमहेश्वरि।

योगजे योगसम्भूते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।


स्थूलसूक्ष्ममहारौद्रे महाशक्तिमहोदरे।

महापापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।


पद्मासनस्थिते देवि परब्रह्मस्वरूपिणी।

परमेशि जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।


श्वेताम्बरधरे देवि नानालंकारभूषिते।

जगत्स्थिते जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।


महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं य: पठेद्भक्तिमान्नर:।

सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यं प्राप्नोति सर्वदा।।


एककाले पठेन्नित्यं महापापविनाशनम्।

द्विकालं य: पठेन्नित्यं धन्यधान्यसमन्वित:।।


त्रिकालं य: पठेन्नित्यं महाशत्रुविनाशनम्।

महालक्ष्मीर्भवेन्नित्यं प्रसन्ना वरदा शुभा।।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें