चमोली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के मामलों की रफ्तार धीमी पढ़ने के बाद लोगों ने अपने घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। इसी बीच उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है जिसमें इस साल रिकॉर्ड तोड़ संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। वहीं पिछले सालों के मुकाबले इस बार तीर्थयात्रियों की मौत में भी रिकॉर्ड इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस साल की बात करें तो अब तक चार धामों के दर्शन करने के लिए लगभग 12 लाख 83 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। तो वहीं यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या भी 106 तक जा चुकी है।
बतादें कि इस साल चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ और बद्रीनाथ के धाम में देखने को मिल रही है। अपको बतादें कि बद्रीनाथ धाम में अब तक 4 लाख 28 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आए है, तो वहीं केदारनाथ धाम में 4 लाख 22 हजार श्रद्धालु पहुंचे है। इसके साथ ही गंगोत्री धाम में 2 लाख 38 हजार श्रद्धालु, तो यमुनोत्री धाम में 1 लाख 77 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसके अलावा सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब में अब तक 16 हजार श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच चुके हैं।
इसी बीच तीर्थयात्रा के दौरान मृतकों की संख्या भी बढ़कर सामने आ रही है, अब तक 106 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 78 पुरुष है तो 28 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में सबसे अधिक जहां से संख्या आ ही है वो है केदारनाथ, यहां 50 यात्रियों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं इसके साथ ही बद्रीनाथ में 21 तो यमुनोत्री में 28 और गंगोत्री धाम में 7 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

