रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Dharma
शनिवार के दिन से शुरू हो रहा है नया साल, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
शनिवार के दिन से शुरू हो रहा है नया साल, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

शनिवार के दिन से शुरू हो रहा है नया साल, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न

N
डेस्क रिपोर्टर
शनिवार के साथ आज  नए साल की शुरुआत हो रही है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव व्यक्ति के अच्छे और  बुरे कर्मों के मुताबिक उन्हें न्याय देते हैं। इंसान ही सिर्फ शनि देव के प्रकोप से नहीं डरते बल्कि देवता भी इनसे डरते है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शनिदेव मनुष्यों के अच्छे और बुरे कर्मों का फल प्रदान करते हैं। अगर आप अच्छे कर्म करते हैं तो शनिदेव अपको अच्छा फल देंगे,  वहीं अगर आप बुरे  कर्म करते है तो आपको शनिदेव की क्रोधाग्नि का सामना करना पड़ता है। नए साल 2022 की शुरुआत भी आज शनिवार से ही हो रही हैं। नव वर्ष में शनि देव के आशीर्वाद को प्राप्त करने से आप पर सालभर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी।

जाने शनिदेव को खुश करने के ये हैं खास उपाय
आज सुबह स्नान के बाद निव्रत हो कर घर के मंदिर को  अच्छे से साफ करें और शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीया लगाए। इसके बाद भगवान गणेश की अच्छे से पूजा करें। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए  ओम् नमः शिवाय का 108 बार जाप करें। इसके बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।  
साल के पहले दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए जरूर तेल का दान करें। इस तेल को दान करने से पहले उसमें अपना चेहरा देख लें। फिर इस तेल को किसी जरूरतमंद मनुष्य को दान कर दें। इसके साथ ही हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल भी अर्पित करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें