रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
Dharma
अधिकमास और श्रावण मास के योग से मिलेगा शिव-हरि का आशीर्वाद
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अधिकमास और श्रावण मास के योग से मिलेगा शिव-हरि का आशीर्वाद

अधिकमास और श्रावण मास के योग से मिलेगा शिव-हरि का आशीर्वाद

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

श्रावण मास शिवभक्तों के लिए बहुत खास होता है।इस मास में भोलेनाथ का पूजा अर्चन और जप-तप किया जाता है। सावन के तीसरे सोमवार को शिवलयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।यहां आए भक्तों ने बताया कि भगवान की भक्ति के चमत्कार से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हुई है और उनका भगवान शिव पर अटूट विश्वास है।वहीं मंदिर के पुजारी ने सावन मास का महत्व समझाते हुए पंडित सौरभ मिश्रा ने बताया कि यह मास इस लिए भी खास है इसमें अधिकमास और श्रावण मास साथ में चल रहे हैं इसलिए पूजा करने से श्रीहरि और महादेव का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त होता है।भगवान शिव को प्रकृति का देवता भी माना गया है और ऐसा कहा जाता कि सावन मास में भगवान शिव के आशीर्वाद से ही धरती चारों तरफ हरियाली की चादर ओढ़ लेती है।सावन सोमवार को भक्त अपने आराध्य शिव का दूध और जल से अभिषेक कर उन्हें बेलपत्री चढ़ाई जाती है।इसके साथ ही यह भी मान्यता है श्रावण मास में ही भगवान शिव का धरती पर आगमन होता है।इस मास में उनका पूजन का महत्व बढ़ जाता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें