N
डेस्क रिपोर्टर
भगवान गणेश को सनातन धर्म में प्रथम पूज्यनीय माना गया है। कोई भी शुभ काम हो सबसे पहले भगवान गणेश की आराधना की जाती है। घर में कोई भी पूजा हो रही हो, सबसे पहले भगवान गणेश का आहवान किया जाता है। मान्यता के अनुसार, कोई भी काम करने से पहले अगर आप सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करेगें तो आपके सारे काम सफल हो जाएंगे ।
पुराणों के मुताबिक, भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से ही श्री गणेश को प्रथम पूज्य देवता के रूप में पूजा जाता है। तो चालिए जानते है क्यों शुभ काम करने से पहले श्री गणेश को पूजा जाता है।
पुराणों में एक कहानी है कि, जब भगवान भोलेनाथ ने गुस्से में बाल गणेश का सिर काट दिया था। जिसके बाद माता पार्वती बेहद रुष्ट हो गईं थीं। फिर उस समय भोलेनाथ ने एक हाथी का सिर अपने बालक गणेश के शरीर से जोड़ कर भगवान गणेश को जीवन दान दिया था। पर इन सब के बाद भी जब माता पार्वती खुश नहीं हुईं तो भोलेनाथ ने बालक गणेश को वरदान देते हुए कहा था कि, कोई भी शुभ कार्य के पहले भगवान गणेश की पूजा होगी और जो ऐसा करेगा उसके सारे कार्य सफल होंगे
पुराणों में वर्णित एक और कथा है। जिसमें बताया गया है की, एक बार बालक कार्तिकेय और गणेश के बीच बहस हो गई थी, ये बहस का कारण ये था कि माता पिता को कौन ज्यादा प्रिय है। फिर बात का हल निकालने के लिए दोनों भगवान शंकर के पास पहुंचे। जिसमे भोलेनाथ ने अपने दोनों बालकों की जिज्ञासा को शांत करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में सभी देवी-देवता शामिल हुए। भगवान भोलेनाथ ने दोनों बालकों से कहां कि जो अपने वाहनों में बैठकर इस ब्राह्मण का चक्कर लगाकर सबसे पहले उनके पास आएगा वही विजेता होगा।
कार्तिकेय का वहान मोर था जिसमें वे झट से अपने वाहन में चढ़ कर ब्राह्मण का चक्कर लगाने चले गए। पर गणेश का वाहन चूहा था। गणेश ने अपनी वुद्धि से एक युक्ति सूझी और भगवान गणेश ने अपने माता-पिता के सात परिक्रमा लगाए। ये देख कर सब हैरान थे। जब गणेश ने अपनी परिक्रमाएं पूर्ण कर ली, फिर उसके बाद गणेश जी अपने माता पिता के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए। इसके बाद जब कार्तिकेय पूरे ब्राह्मण का चक्कर काट कर लौटे तो भगवान शिव ने बालक गणेश को विजेता घोषित किया। भगवान शिव ने सभी को बताया कि, माता और पिता को इस ब्राह्मण में सर्वोच्च स्थान दिया गया है। यही एक और वजह है कि भगवान गणेश को सर्वप्रथम पूज्य माना जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

