N
डेस्क रिपोर्टर
आपने हमेशा बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि घर में कभी मकड़ी के जाले नही लगना चाहिए और अगर लगते है तो उन्हें तुरंत ही साफ करना चाहिए। बड़ों की माने तो इनका घर में लगना अच्छा नही होता है। कई लोग तो बड़ों की बात सुनकर घर की समय समय पर साफ सफाई करते रहते है। पर कई लोग ऐसे भी होते है जो वक्त की कमी और अपने आलस्य के कारण इन जालों को साफ़ नहीं करते है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, घर में अगर मकड़ी के जाले लग रहे है और उसे आप साफ नही कर रहे है तो उसे अशुभता की निशानी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में लगे मकड़ी के जालों के कारण घर में वास्तुदोष उत्पन्न होते है। वहीं ज्योतिषशास्त्र की माने तो, मकड़ी के जाले घर में नकारात्मक ऊर्जा देते है और कई सारी बीमारियों को भी न्योता देता है।
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक
अगर आप के घर के सदस्यों में भी आलस्य, चिड़चिड़ापन और नकारात्मकता नजर आती है तो इसका कारण घर में लगे मकड़ी के जाले हो सकते है। ज्योतिषशास्त्र कि माने तो जिस घर में मकड़ी के जाले बन रहते है। उस घर के लोगों का दिमाग सही से काम नहीं करता है घर में लगे जाले, सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता को कम कर देते है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक
अगर आप घर की सही तरह से साफ सफाई नही करते है तो वो अपको कई तरह की बीमारियां देती है। घर के जिस कोने में मकड़ी के जाले लगे होते है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा इकठ्ठा हो जाती है और घर का वो हिस्सा एक नकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। यही कारण होता है कि, घर में आतंरिक कलह, कई सारी बीमारियां और अन्य समस्याएं होना शुरू हो जाती है। अगर घरों में मकड़ी के जाले लगे है तो ये घर के माहौल में अशांति फैलाने लगते है। इसलिए जरूरी है की आप थोड़ा समय निकाल कर इन्हें साफ करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

