हिंदू धर्म में हर देवी देवता का अपना अपना महत्व होने के साथ अपना एक अलग स्थान है। धर्म के मुताबिक हफ्ते के सातों दिन में से अलग-अलग दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। उन्हीं में से एक दिन शनिवार, शनि देव के लिए समर्पित है। शनि देव को हम सभी न्याय के देवता मानते है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा माना गया है कि इस दिन शनि देव की पूजा पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होने के साथ साथ जीवन में आए सभी संकट दूर होते हैं। धार्मिक पुराणों के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें शनिवार के दिन करने से बचना चाहिए, अगर ऐसा नहीं करते है तो आप शनि देव के क्रोध के भागी बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं किम बातों का शयन रखना है जरूरी।
ब्रह्मचर्य का पालन
शास्त्रों में शनि देव को अध्यात्म और धर्म के देवता माना गया है। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन किसी भी मनुष्य को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो सकते है।
जूते और चप्पल
शास्त्रों में बताया गया है कि, शनिवार के दिन किसी भी मनुष्य को जूते और चप्पल नहीं खरीदना चाहिए। इससे शनि देव रूठ जाते है। हां पर आप इस दिन जूते और चप्पल को आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान जरूर कर सकते हैं। आपके ऐसा करने से शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगे।
लोहे के सामान
शनिवार के दिन लोहे का दान करने से शनिदेव आपसे प्रसन्न हो सकते है, परअगर आप शनिवार के दिन लोहा खरीद कर अपने घर लाते हैं तो आपको शनि देव की वक्र दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार के दिन गलती से भी लोहा या फिर ऐसी चीजे नही खरीदनी चाहिए जिसमें लोहा लगा हुआ हो।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

