घर की रसोई में हम सब ने तवे को देखा होगा और उसपर बनी हुई रोटियां भी खाई होगी, पर क्या आप जानते हैं कि घर में यूज होने वाला तवा कोई मामूली सा बर्तन नही होता हैं, बल्कि यह आपके जीवन में सुख-समृद्धी देने वाला बर्तन होता है। किचन में यूज होने वाले बर्तन घर में शुभता-अशुभता कि वजह बन सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि इनका उपयोग करते वक्त कुछ विशेष बातों का ध्यान रखें। यदि आपका रसोईघर ओपन है, तो आपको इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति की नजर आपके तवे और बर्तन पर ना पड़े। इसके लिए आप अपने घर के तवे को ऐसी जगह रखें जहां बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति की सीधी नजर न पड़े। बाहरी लोगों की नजर तवे पर पड़ना अच्छा नही माना जाता है।
हमने हमेशा अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को रोटी बनाते वक्त देखा है कि वह सबसे पहले तवे पर नमक छिड़कते है इसके बाद पहली रोटी हमेशा गाय के लिए निकालते है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में धन और अन्न बना रहता है।
वास्तु के मुताबिक, किचन में कभी भी तवे और कड़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन हानि होने के साथ साथअचानक होने वाली दुर्घटनाओं में वृद्धि होने की संभावना रहती है।
कहां जाता है कि, तवे और कढाई को साफ़ करते वक्त किसी पैनी चीज़ से उसे नहीं खुरचना चाहिए।
इसके साथ ही कहा गया है कि, तवे और कढाई में कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। उसमे खाना खाना अशुभ माना जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

