N
डेस्क रिपोर्टर
मकर राशि में सूर्य शनि की युक्ति 13 फरवरी तक रहेगी। यह दोनों ग्रह आपस में दुश्मन है, साथ ही मकर शनि की राशि है। इसमें सूर्य और शनि के साथ होने से देश में राजनीतिक और आर्थिक उतार-चढ़ाव तो आएंगे और मौसम में भी बदलाव होंगे।
पंडित रामजीवन दुबे गुरुजी के मुताबिक ऐसे ग्रह स्थिति जब-जब बनती है तब देश दुनिया में उथल-पुथल और अनचाहे बदलाव भी होते हैं। ग्रह स्थिति के कारण देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इन ग्रहों की वजह से देश में अराजकता का माहौल बन जाता है। आम लोगों में प्रशासन को लेकर असंतोष रहेगा। प्रशासनिक फैसलों से विवाद और तनाव की स्थिति भी बनेगी।
शनि और सूर्य के एक ही राशि में आ जाने से सिंह और वृश्चिक राशि वाले लोग अशुभ असर से बचेंगे। नौकरी और बिजनेस में मेहनत बढ़ेगी और उसका फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे, रुका हुआ पैसा मिलने के योग्य बन रहे हैं। शनि और सूर्य का अशुभ योग्य मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इन राशियों के लोग मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे। सूर्य और शनि के योग से मेष, वृष, कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों पर मिलाजुला असर रहेगा। इन 7 राशियों के लोगों की मेहनत बढ़ेगी तनाव और दौड़ भाग भी रहेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

