शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
शनि समेत चार ग्रहों की चाल में होगा बदलाव मकर राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
शनि समेत चार ग्रहों की चाल में होगा बदलाव मकर राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग

शनि समेत चार ग्रहों की चाल में होगा बदलाव मकर राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

शनि समेत चार ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। बुध और शनि मकर राशि में रहेंगे। मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। 23 और 27 फरवरी को सितारों की उथल-पुथल रहेगी। पंडित रामजीवन दुबे गुरुजी के मुताबिक 26 फरवरी को मंगल मकर राशि में आएगा। अगले दिन शुक्र भी आ जाएगा। 27 फरवरी को मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा, जो 6 मार्च को खत्म होगा। इनसे पहले 23 फरवरी को गुरु अस्त होने से शादी, ग्रह प्रवेश और अन्य मांगलिक काम नहीं किए जा सकेंगे। फरवरी में ग्रहों की इस उत्तल पुथल का असर सभी राशियों पर रहेगा।


कुंभ राशि में अस्त होगा गुरु
23 फरवरी से 27 मार्च तक कुंभ राशि में गुरु अस्त होगा। इससे धान, सब्जियां और खाने की चीजों के दाम कम होंगे। रसायनिक चीजों की कीमतों और शेयर बाजार में तेजी आएगी। यह ग्रह परिवर्तन मेष, मिथुन, तुला और मकर राशि के लिए शुभ व वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशि के लिए अशुभ रहेगा।

मंगल का मकर राशि में प्रवेश
23 फरवरी को मंगल अपनी उच्च राशि में रहेगा, लेकिन शनि के साथ होने के कारण देश में तनाव झगड़े और दुर्घटनाएं बढ़ने की आशंका रहेगी। युद्ध, विवाद और तनाव रहेगा। कई लोगों की नौकरी और बिजनेस में रूकावट आ सकती है। लोगों की सेहत संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। मंगल का मकर में प्रवेश करने से सिंह वृश्चिक और मीन राशि के लिए शुभ रहेगा। जबकि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के लिए अशुभ रहेगा।

मकर राशि में शनि का उदय
शनि के उदय से धान, सब्जी और खाने की चीजों के दाम कम होंगे। सर्राफा बाजार में तेजी रहेगी। इस ग्रह परिवर्तन से सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के लिए शुभ रहेगा। जबकि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के लिए अशुभ रहेगा।

शुक्र का मकर राशि में प्रवेश
यह ग्रह 27 की बजाय 59 दिन बाद राशि बदलकर मकर में जाएगा। मित्र राशि में होने से लोगों को शुक्र का शुभ फल मिलेगा, जिससे सराफा, कपड़ा मार्केट में खरीदारी बढ़ेगी। इस ग्रह परिवर्तन से मेष, कर्क और सिंह के लिए शुभ रहेगा, जबकि वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए अशुभ रहेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें