शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
ग्रहों की चाल में होगा परिवर्तन, राशियों पर इस तरह पड़ेगा असर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ग्रहों की चाल में होगा परिवर्तन, राशियों पर इस तरह पड़ेगा असर

ग्रहों की चाल में होगा परिवर्तन, राशियों पर इस तरह पड़ेगा असर

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

शक्ति कारक ग्रह मंगल अपनी शत्रु राशि कुंभ से मित्र राशि मीन में 17 मई को प्रवेश करेंगे। मीन राशि में मंगल भ्रमण 27 जून तक रहेगा। इससे पूर्व 15 मई को सूर्य उच्च राशि मेष से शत्रु राशि वृषभ में 1 माह तक रहेंगे। वाणिज्य कारक ग्रह बुध मित्र राशि वृषभ में चलते हुए 10 मई से व्रक गति से चलना शुरू करेंगे। दूसरे दिन सूर्य के 13 डिग्री से कम अंतर होने पर अस्त होंगे। 


ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु राजोरिया के अनुसार इसके कारण मौसम में बदलाव के साथ शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 15 मई रविवार ग्रहों के राजा सूर्य सुबह 5:58 बजे वृष राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पूर्व से ही स्थित बुध से युति होने से बुधादित्य योग बनाएंगे। मंगल ग्रह 17 को सुबह 9:31 बज कुंभ राशि से शनि का साथ छोड़कर मित्र राशि मीन में प्रवेश करेगा। यहां पर त्रिग्रही योग बनेगा। 10 मई शाम 5:18 वृष राशि से भ्रमण कर बुद्ध वक्र चाल से चलकर 12 मई शाम अस्त होंगे। उनका उदय काल 31 मई रात 3:55 होगा।


ग्रह परिवर्तन का राशियों पर असर

मेष : व्यय की अधिकता भौतिक संसाधनों पर बढ़ेगी।

वृष : आय के साधनों में वृद्धि होगी।

मिथुन : कार्य क्षेत्र में विकास होगा।

कर्क : रोजगार के नए मौके मिलेंगे।

सिंह : आकस्मिक कष्ट या विवाद।

कन्या : धार्मिक क्रिया कलाप बढ़ेंगे।

तुला : शत्रु पर विजय की प्राप्ति।

वृश्चिक : इच्छित सफलता मिलेगी।

धनु : गृह कलेश बढ़ेगा, पर जमीन जायजत संबंधित विवाद हल होगा।

मकर : स्वजन से लाभ होगा।

कुंभ : काम बनेंगे अधिक खर्च होगा।

मीन सुख संसाधनों में व्यय रहेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें