
सनातन धर्म में आज यानि शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन विधि—विधान इनका पूजन किया जाता है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी जिस पर अपनी कृपा बरसाती हैं उसे जीवन में कभी धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन धर्म शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी कभी एक स्थान पर नहीं रुकतीं। ऐसे में उन्हें प्रसन्न करना बेहद जरूरी है और इसके लिए शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण माना गया है। अगर आप धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का विधि—विधान से पूजन करें और साथ ही कुछ उपाय अपनाना भी बेहद लाभकारी माना गया है।
शुक्रवार के अचूक उपाय
-
मां लक्ष्मी केवल उसी स्थान पर वास करती हैं जहां परिवार में प्रेम और शांति हो। इसके अलावा ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनानी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसके जीवन में कभी कोई दुख या दरिद्रता नहीं आती। अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करें तो शुक्रवार की शाम घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। इसके अलावा ध्यान रखें कि शाम के समय कभी भी घर-आंगन में अंधेरा न होने दें। बल्कि शाम होते हैं पूरे घर में रोशनी कर दें।
-
कहते हैं कि मां लक्ष्मी को मोगरे का इत्र बहुत ही प्रिय है इसलिए उनकी पूजा करते समय उन्हें मोगरे का इत्र अवश्य अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा केवड़े का इत्र भी मां लक्ष्मी को अर्पित करना शुभ होता है इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है।
-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार की सुबह खाना बनाते समय सबसे पहले एक रोटी गाय की निकालें और गाय को खिलाएं। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। यदि संभव हो तो यह कार्य रोजाना करें इससे घर में खुशहाली आती है।
-
अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो घर की स्वच्छता पर खास ध्यान दें। क्योंकि मां लक्ष्मी केवल उसी घर में प्रवेश करती हैं जहां साफ-सफाई और स्वच्छता होती है। ध्यान रखें कि सूर्यास्त के बाद कभी भी झाड़ू न लगाएं इससे मां नाराज हो जाती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। newsworldweb.in इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

