
सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है। क्योंकि हनुमान जी अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर कर उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। पंचांग के अनुसार आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है और इस दिन हनुमान जी का पूजन करने से भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में यदि आज के दिन कुछ उपाय अपनाए जाएं तो कर्ज से मुक्ति पाने के लिए संकटों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में बताए गए मंगलवार के अचूक उपायों के बारे में।
मंगलवार के अचूक उपाय
-
ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है और बड़ा मंगल के दिन इसका महत्व अधिक बढ़ जाता है। यदि आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं और वहां नारियल अर्पित करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है और इससे काम बनने लगते हैं।
-
यदि आप काफी समय से धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन किसी भी देवी-देवता के मंदिर में जाकर वहां ध्वज चढ़ाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को यदि 5 मंगलवार तक किया जाए तो धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं।
-
घर में सुख-शांति और समृद्धि पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन लाल रंग के 5 फूल किसी मिट्टी के पात्र में गेहूं के साथ रखें। फिर इसे अपने घर की छत के पूर्वी कोने में ढक कर रख दें। इसके बाद अगले मंगलवार को सारे गेहूं छत पर फैला दें और फूलों को मंदिर में रख दें। इस उपाय को करने से घर में शांति व खुशी का माहौल बना रहेगा।
-
मंगलवार के दिन हनुमान के मंदिर में जाकर वहां चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा और हनुमाष्टक का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान अपने जातक के सभी कष्ट दूर करते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। newsworldweb.in इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

