
हिन्दू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। साथ ही ये दिन देव गुरु बृहस्पति का भी माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से आध्यात्मिक उन्नति और धन की प्राप्ति होती है। यदि कुंडली में गुरु की स्थिति कमज़ोर हो, तो करियर में तरक़्क़ी पर प्रभाव पड़ता है, और व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पतिवार को करने के लिए कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन से कुंडली में गुरु की दशा में सुधार होता है, और घर में तरक़्क़ी आती है। तो चलिए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित धर्मेंद्र दुबे से गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में।
गुरुवार को जलाएं घी का दीपक
गुरुवार के दिन प्रातः काल स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य देव को अर्ध्य देना चाहिए। इसके बाद अपने घर के मंदिर में भगवान विष्णु का पूजन कर उनके सामने घी का दीपक जलाएं और इस दीपक में आप थोड़ा सा केसर डाल सकते हैं। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होतें हैं और सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं।
गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से तरक़्क़ी के रास्ते खुलते हैं। विष्णु चालीसा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ कुश के आसन पर बैठकर करें, तो जल्द लाभ मिलेगा। पाठ के पूरा होने के बाद श्रीहरि को पीले रंग के मिष्ठान का भोग लगाएं।
हिन्दू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि गुरुवार के दिन फूलों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, और कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मज़बूत होती है। गुरूवार के दिन ज़रूरतमंद लोगों को पीले रंग के फलों और पिले कपड़ों का दान करना चाहिए।
गुरुवार के दिन केसर का उपयोग करने से आप अपनी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए गुरुवार की रात दूध में केसर डाल कर उसका उपयोग करें। आप चाहें तो दूध और केसर की खीर बनाकर भगवान विष्णु को भोग लगा सकते हैं। इस उपाय को करने से घर में ही सुख समृद्धि आती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

