
सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन इनका पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार यदि भगवान विष्णु किसी जातक पर प्रसन्न होते हैं तो मां लक्ष्मी भी उस पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इसलिए जातक विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन उनकी उपासना करते हैं व व्रत-उपवास रखते हैं। इसके अलावा यदि गुरुवार के दिन ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय अपनाए जाएं तो जीवन में आ रही सभी बाधाएं व मुश्किलें दूर होती हैं। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में।
गुरुवार के दिन गुड़ का उपाय
-
गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति को भी समर्पित है और इस दिन उनका पूजन करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है। इसलिए गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति को गुड़ अर्पित करना चाहिए। इससे वह प्रसन्न होते हैं।
-
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरुवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद केले के पेड़ का विधि-विधान से पूजन करें। इसके बाद केले के पेड़ की जड़ में एक मुट्ठी भीगी हुई चने की दाल और गुड़ की डली अर्पित करें। यह 5 या 7 गुरुवार तक अपनाने से आपको लाभ मिलेगा।
-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गुरुवार की शाम को सूर्यास्त के बाद केले के पेड़ की जड़ में एक या पांच रुपये का सिक्का दबा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
-
गुरुवार की शाम को एक रुपये का सिक्का, एक गुड़ की डली और 7 साबुत हल्दी की गांठ लें। फिर इन सभी चीजों को एक पीले रंग के कपड़े में रखकर किसी रेलवे लाइन के पास सुनसान जगह पर फेंक दें। मान्यता है कि यह उपाय अपनाने से मनोकामना जल्द पूरी होती है।
-
जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर 800 ग्राम गेंहू और 800 ग्राम गुड़ दान करें। इससे गुरु बृहस्पति की कृपा बनी रहेगी और आपको सफलता हासिल होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। newsworldweb.in इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

