
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskअप्रैल माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो गई है। इस महीने का दूसरा सप्ताह 17 अप्रैल तक रहेगा पहले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी कई व्रत और त्योहार है। जैसे हनुमान जयंती, मेष संक्रांति, गुरु प्रदोष व्रत, चैत्र पुर्णिमा, गुड फ्राइडे और ईस्टर। यह सप्ताह भी भक्तों की भक्ति से भरा रहेगा।
13 अप्रैल को मदन द्वादशी व्रत
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मदद द्वादशी व्रत रखा जाता है। इस साल मदन द्वादशी व्रत 13 अप्रैल को है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करते हैं। कहा जाता है कि मदन द्वादशी व्रत रखने से पुत्र की प्राप्ति होती है।
14 अप्रैल को मेष संक्रांति, गुरु प्रदोष व्रत और वैशाखी पर्व
14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उस दिन सूर्य की मेष संक्रांति होगी। मेष संक्रांति से ही सौर कैलेंडर का नया वर्ष प्रारंभ होगा। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 14 अप्रैल दिन गुरुवार को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं।
15 अप्रैल को गुड फ्राइडे
ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व गुड फ्राईडे 15 अप्रैल को है। कहा जाता है कि ईसा मसीह ने इस दिन ही अपने प्राण त्याग दिए थे।
16 अप्रैल को हनुमान जयंती और चैत्र पुर्णिमा
बजरंगबली हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा तिथि को मंगलवार के दिन हुआ था। इसलिए हर चैत्र पुर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल को है।
17 अप्रैल को ईस्टर
ईसाई धर्म का प्रमुख त्यौहार ईस्टर 17 अप्रैल को है। धार्मिक मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन प्रभु ईसा मसीह ने अपने प्राण त्यागे थे उसके। 3 दिन बाद यानी संडे को वह दोबारा जीवित हो गए थे। उसके बाद से इस दिन को ईस्टर संडे के तौर पर मानते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

