N
डेस्क रिपोर्टर
आज गुरूवार का दिन है यानी भगवान विष्णु का दिन। हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। आज के समय में हर मनुष्य यही चाहता है की वो और उसका परिवार एक सुखी जीवन जिएं। इसके लिए वो हर संभव कोशिशें करता है। तमाम तरह की कोशिशों के बावजूद कई बार परिस्थितियों और धन की कमी की वजह से उसे सुखी जीवन जीने में मुश्किलो का सामना करना पढ़ता है। मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा आराधना करने से और उनका व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी के अनुसार आज हम आपको गुरुवार के दिन गुड़ से किए जाने वाले कुछ अहम उपाएं के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप एक सुखी जीवन जी सकते है तो आइए जानते है…
यदि आप किसी भी तरह की आर्थिक समस्याओं से परेशान है और उसे दूर करने के उपाएं ढूंढ रहे है। जिसकी मदद से आपकी सारी परेशानी दूर हो जाएं तो चलिए हम आपको बताते है। आप गुरुवार का दिन हैं। आज आप सुबह नहाने के बाद केले के पेड़ की जड़ में मुट्ठी भर चने की भीगी हुई दाल और एक गुड़ की डली डाले। ऐसा कम से कम 5 से 7 गुरुवार को लगातार करें। ये उपाएं करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी
मान्यता के मुताबिक, अगर आपकी मनोकामना काफी वक्त से पूरी नहीं हो रही है तो आप गुरुवार की शाम को ₹1 का सिक्का एक गुड़ की डली में डाले इसके साथ ही 7 साबुत हल्दी की गांठ लें और इसे एक पीले कपड़े में बांधकर किसी रेलवे लाइन के नीचे फेंक आएं। इससे आपकी अधूरी मनोकामना जल्द पूरी होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

