
सनातन धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का अपना महत्व है। इन सब में शुक्रवार का भी विशेष महत्व है। बता दें कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की उपासना करने से धन समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है। इसके साथ ज्योतिष शास्त्र में भी शुक्रवार दिन से संबंधित कुछ उपायों का भी उल्लेख किया गया है। आइए जानते हैं, शुक्रवार दिन से जुड़े कुछ खास उपाय।
शुक्रवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय
-
ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत उपासना करनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है। इसके साथ इस दिन शुक्र देव की उपासना भी करनी चाहिए, जिन्हें- भोग, विलास, प्रेम, सौंदर्य, धन इत्यादि का कारक ग्रह माना जाता है।
-
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल चुनरी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां इत्यादि जैसे श्रृंगार का समान अर्पित करना चाहिए और मन ही मन अपनी मनोकामना दोहरानी चाहिए। ऐसा करने से भी समस्याएं दूर होती हैं।
-
जिन लोगों के जीवन में लंबे समय से आर्थिक समस्याएं चली आ रही हैं, उन्हें शुक्रवार का व्रत जरूर रखना चाहिए और इस दिन मां संतोषी की उपासना जरूर करनी चाहिए। मान्यता है कि 16 शुक्रवार इस व्रत का पालन करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
-
शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, वस्त्र या धन का भी दान करें। इससे भी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि इस दिन ना तो किसी व्यक्ति को गंदे या फटे कपड़े दान करें और ना ही खुद धारण करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

