शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन करें ये उपाएं
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन करें ये उपाएं

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन करें ये उपाएं

N
डेस्क रिपोर्टर
आज रविवार का दिन है यानी सूर्य देव का दिन। भगवान सूर्यनारायण का आशीर्वाद पाने के लिए आप  रविवार के दिन उनकी पूजा करने के साथ साथ आराधना करने से लाभकारी होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, उन्हें रविवार के दिन कुछ उपाएं करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,  जिस व्यक्ति का सूर्य मजबूत होता है, उसका तेज सूर्य देव की तरह ही होता है। वह व्यक्ति समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने के साथ साथ कार्यक्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों को छूता है। इसके साथ ही सूर्य देव को नियमित रूप से अर्घ्य देकर भी आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

जो लोग अपनी हर मनोकामना पूरी करना चाहते है। वह लोग रविवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर किसी जरूरतमंद को जरूर दान करें।  ये उपाएं जातक का भाग्योदय करता है। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी करेगा।

ज्योतिष शास्त्र कि माने तो, जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर रहता है,  उसे आंखों और स्किन से संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए आप रविवार के दिन तांबे और गेहूं का दान करें।

रविवार के दिन आप तुलसी में जल अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके  घर में खुशियां आती हैं। इसके साथ ही घर में माता लक्ष्मी का वास भी होता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जो व्यक्ति चाहते हैं कि उनका व्यक्तित्व आकर्षक बने, us व्यक्ति को रविवार के दिन चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाना चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें