शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
आज है फूलेरा दूज, ऐसे करें राधाजी की पूजा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज है फूलेरा दूज, ऐसे करें राधाजी की पूजा

आज है फूलेरा दूज, ऐसे करें राधाजी की पूजा

N
डेस्क रिपोर्टर
आज फूलेरा दूज है। आज के दिन मथुरा और वृंदावन के सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी की बड़े ही धूम धाम से पूजा पाठ की जाती है। राधारानी और श्रीकृष्ण आज के दिन फूलों की होली खेलते हैं। आज शुक्रवार का भी दिन है यानी माता लक्ष्मी का दिन, इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा होती है। राधाजी को माता लक्ष्मी का अवतार कहां जाता है। ऐसे में आप फूलेरा दूज पर राधारानी की पूजा कर माता लक्ष्मी को भी प्रसन्न कर सकती हैं। जिससे आपको  माता की कृपा से प्रेम, सुख और  समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा। तो आइए जानते हैं फूलेरा दूज पर कैसे करनी है  राधारानी की पूजा..

फूलेरा दूज पर ऐसे करें राधाजी की पूजा 
आज सुबह उठ कर स्नान करें फिर अपने पूजा घर को अच्छे से साफ करें। अब एक चौक बनाएं और  उस पर चौकी स्थापना करें। फिर उसपर पीला वस्त्र बिछाकर राधाजी और श्रीकृष्ण की मूर्ति या फिर उनकी तस्वीर स्थापित करें।

अब राधारानी और श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराएं  इसके बाद दोनों को वस्त्र और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। फिर पीले और लाल फूल, रोली, अक्षत्, चंदन, धूप, कुमकुम, गंध, दीप आदि से पूजा करें। पूजा करते वक्त आप ओम ह्रीं श्रीराधिकायै नम: मंत्र का जाप करें। 

राधाजी और श्रीकृष्ण का भजन गा कर आप अपनी पूजा से भगवान को प्रसन्न कर सकते हैं। अब भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी की आरती कर अपनी पूजा पूरी करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें