आज मगंलवार का दिन है, यानी महावीर हनुमान का दिन। हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित किया गया है। इसी के चलते ज्येष्ठ माह का प्रारंभ आज बड़ा मंगल है। ज्येष्ठ माह में जो भी मंगलवार पढ़ता है उन सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या फिर बुढ़वा मंगल कहा जाता है। वहीं ज्येष्ठ माह 17 मई से 14 जून तक रहेंगे। जिसमें कुल पांच बड़ा मंगल आएंगे। क्या आप जाते है कि, ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा मंगल क्यों कहा जाता है?
बड़े मंगलवार के दिन महाबली हनुमान जी की पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ की जाती है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा मंगल को विशेष रूप से मनाते है। चलिए जानते है बड़ा मंगल के महत्व के बारे में…
इस साल ज्येष्ठ माह में 5 बड़े मंगल पढ़ेंगे। पहला आज 17 मई को तो बाकी के 24 मई, 31 मई, 07 जून और 14 जून को है।
मान्यताओं के मुताबिक, इस महीने में वन में महावीर हनुमान का मिलन प्रभु राम से हुआ था। इसके साथ ही यही महीना था जब हनुमान जी ने भीम का घमंड तोड़ कर उन्हें ज्ञान दिया था। इसलिए इसे ज्येष्ठ माह का बडा मगंलवार कहा जाता है। इस मंगलवार में आप हनुमान जी कि विधि विधान के साथ पूजा करें। ऐसा करने से अपको सुख समृद्धि प्राप्त होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

