आज यानी 30 अप्रैल दिन शनिवार को साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा। इस दिन वैशाख अमावस्या रहेगी। इसके साथ ही आज के दिन सुबह पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ साथ आप दान भी करें। ऐसा करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण लगता है। पर इस बार सूर्य ग्रहण पर शनि अमावस्या का संयोग बना हुआ है। आइए जानते है ग्रहण के समय के बारे में।
सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल का रात्रि के समय में शुरू हो जाएगा। ये देर रात 12:15 पर शुरु होगा। यह सूर्य ग्रहण लगभग 03 घंटे 08 मिनट तक रहेगा।
मोक्ष के समय की बात करें तो साल के पहले सूर्य ग्रहण का मोक्ष समय 01 मई दिन रविवार को सुबह 4 बजकर 07 मिनट पर रहेगा। इस वक्त सूर्य ग्रहण खत्म हो जाएगा।
अपको बतादें कि, सूर्य ग्रहण के वक्त से 12 घंटे पूर्व सूतक काल शुरू हो जाता है। यह साल का पहला ग्रहण देश में आंशिक सूर्य ग्रहण है, इसलिए इसका सूतककाल मान्य नहीं रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

