शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
Dharma
आज इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बौछार
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आज इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बौछार

आज इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बौछार

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

 मेष: सितारा सेहत के लिए कमजोर, खान-पान के मामलों में अटैंटिव रहना सही रहेगा, मगर आम हालात पहले जैसे अनुकूल बने रहेंगे।

वृष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी मगर भरपूर जोर लगाने पर कामयाबी मिलेगी, पति-पत्नी संबंधों में भी कुछ तनाव तथा कटुता रहने का डर।

मिथुन: कमजोर दिखने वाले शत्रु को भी कमजोर समझने की भूल करना किसी समय महंगा पड़ सकता है, मन भी अशांत-परेशान सा रहेगा।

कर्क : संतान का रवैया को-आप्रेटिव न होगा इसलिए किसी काम को सिरे चढ़ाने के लिए उस पर न तो ज्यादा भरोसा करना चाहिए और न ही आशा रखनी चाहिए।

सिंह : कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम के लिए कोशिश शुरू न करनी चाहिए, क्योंकि आपकी कोई कोशिश सिरे न चढ़ेगी।

कन्या: हल्की सोच तथा नेचर वाले लोगों से निकटता न रखें, क्योंकि वे आपको चोट करने से कभी बाज न आएंगे, नुक्सान का भी डर।

तुला : न तो कोई कारोबारी टूर करें और न ही कारोबारी काम बे-ध्यानी से करें, धन हानि का डर भी बना रहेगा।

वृश्चिक: कारोबारी दशा अच्छी, जो भी काम करें पूरा जोर लगाकर करें, वैसे मन भी टैंस, परेशान तथा डिस्टर्ब सा रहेगा।

धनु : ध्यान रखें कि उलझनों के कारण आपका कोई बना-बनाया काम न उखड़-बिगड़ जाए, सफर भी टाल देना ठीक रहेगा।

मकर: सितारा धन लाभ वाला कारोबारी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में यत्न करने पर कोई बाधा-मुश्किल हट सकती है, इज्जत-मान की प्राप्ति।

कुम्भ :  किसी अफसर की सख्ती तथा नाराजगी के कारण आपका कोई काम फिर से उखड़ सकता है, मन भी परेशान, डावांडोल सा रहेगा।

मीन: मन तथा सोच पर नैगेटिविटी का असर प्रभावी रहेगा, धार्मिक कामों में रुचि कम होगी, वैसे आम हालात अनुकूल चलेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें