N
डेस्क रिपोर्टर
तुलसी का पौधा ऐसा होता है जो भारत के सभी घरों में लगाया जाता है। इसके साथ ही इसकी पूजा भी की जाती है। तुलसी के पौधे के वैज्ञानिक तौर पर कई सारे लाफ है तो धार्मिक तौर के अपने लाभ हैं। हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है। तुलसी के पौधे को मां का दर्जा दिया गया। हर शुभ कार्य में तुलसी के पौधे या उसकी पत्तियों का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही भगवान को भोग लगाते वक्त भी तुलसी को अर्पित किया जाता है। पर तुलसी को लेकर भी कई सारी मान्यताएं हैं। कहां जाता है कि, रविवार के दिन तुलसी को छूना नहीं चाहिए और उसमें जल भी नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी के पौधा को गुरुवार के दिन ही लगाना चाहिए।
जाने क्यों रविवार के दिन नहीं तोड़नी चाहिए तुलसी
कहां जाता है कि, रविवार के दिन तुलसी के पत्तों को
तोड़ना शुभ नहीं होता है। इसके पीछे का कारण यह है कि, रविवार का दिन भगवान विष्णु को बहुत पसंद होता है। इसके साथ ही भगवान विष्णु को तुलसी भी प्रिय है। यही कारण है कि रविवार के दिन तुलसी नहीं तोड़ी जाती है।
इसे तोड़े तुलसी की पत्ती
बिना नहाए तुलसी की पत्तियां नही तोड़ना चाहिए।
मान्यताओं के मुताबिक, अगर आप ऐसा करेंगे तो आपकी पूजा स्वीकार नहीं होती।
नाखून से कभी भी तुलसी की पत्तियां नही तोड़नी चाहिए।
तुलसी की पत्तियां कभी नहीं चबाएं चाहिए। इसे खाने के लिए जीभ पर रखकर चूसना सही तरीका है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

