
मनोकामना पूर्ति के लिए कई लोग मंगलवार का व्रत रखते हैं। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और धन-दौलत, करियर-व्यापार में तरक्की देते हैं। साथ ही बजरंगबली की पूजा-आराधना करने से प्रभु राम भी प्रसन्न होते हैं। मंगलवार व्रत करने और हनुमान जी की पूजा-पाठ करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन के सारे दुख-संकट दूर हो जाते हैं। जो जातक आर्थिक तंगी से परेशान हैं, वे मंगलवार को सिंदूर के उपाय कर लें, इससे धन का प्रवाह बढ़ेगा।
दुख-संकटों से निजात पाने का उपाय
यदि आपके जीवन में दुख मुसीबतों का अंबार लग गया है तो मंगलवार की सुबह स्नान करके विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें। फिर 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोशिश करें कि ये उपाय 11 मंगलवार तक करें।
धन प्राप्ति का उपाय
आर्थिक तंगी पीछा नहीं छोड़ रही है तो मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं और फिर उन्हें सिंदूर अर्पित करें। इसके बाद बजरंग बाण का पाठ करें। जल्द ही धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी।
मनोकामना पूर्ति का उपाय
मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें फिर हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। फिर अपनी मनोकामना बताते हुए उसे पूरा करने की प्रार्थना करें। हनुमान जी भक्ति से प्रसन्न होकर कृपा करेंगे।
सफलता प्राप्ति का उपाय
अगर किसी विशेष कार्य में सफलता पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी की पूजा करें। फिर हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर लगाएं और कामयाबी देने की प्रार्थना करें।
मनोवांछित फल पाने का उपाय
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार की पूजा में बजरंगबली को लाल रंग के फूल जरूर अर्पित करें। इससे लाभ होगा। साथ ही हनुमान जी के सामने बैठकर पूरे भक्ति-भाव से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। newsworldweb.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

