बचपन में जब भी हम बहार से खेल कर आते थे तो अपने जूते चप्पल जल्द बाजी में कही पर भी, कैसे भी उतार देते थे। उस वक्त कई दफा हमारे जूते चप्पल उल्टे हो जाते थे, जिसके बाद घर में बड़े बुजुर्ग हमे हमेशा समझाते थे कि कभी उल्टे जूते चप्पल नही रखना चाहिए और उसे तुरंत सीधा करवाते थे। हमें बचपन से सिखाया गया है कि हमें कभी भी अपने जूते चप्पल उल्टे नहीं रखने चाहिए। अगर सामान्य रूप से इस बात पर गौर करें तो ऐसा इसलिए होता था क्योंकि ज्यादातर घरो में जूते चप्पल घर के बाहर ही उतारे और रखे जाते हैं और अगर ये उलटे रखें हों तो ये घर की सुंदरता को प्रभावित करते हैं। पर वास्तु शास्त्र में घर में जूते चप्पल उल्टे सीधे रखने को लेकर कई सारी बातें बताई गई हैं। तो आइए जानते है कि क्यों नहीं रखने चाहिए ऐसे जूते चप्पल उल्टे।
वास्तुशास्त्र के मुताबिक
वास्तु के मुताबिक, घर में जूते चप्पल उल्टे रखने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश होती है। इसके साथ ही घर के सदस्यों की सेहत पर भी इसका असर पड़ता है। परिवार की सुख शांति में भी बाधा आती है, और घर के सदस्यों का आत्मविश्वास धीरे धीरे कर के कम होने लगता हैं। साथ ही उनकी उन्नति में भी कई तरह कि परेशानियां आती है। मान्यता यह भी है कि अगर आप घर में जूते चप्पल उल्टे रखते हैं तो घर में कई तरह कि बीमारियां आती हैं जो अपने जीवन में काफी परेशान करती हैं। इसके साथ ही घर के सामने अगर जूते चप्पल उल्टे रखें हों तो घर में मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती है, और परिवार को आर्थिक तंगी बनी रहती हैं।
मान्यता हैं कि घर में कभी भी जूते चप्पल उल्टे नहीं रखने चाहिए। इससे घर के सदस्यों की सोच पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे घरों में मेहमान भी आना पसंद नही करते है।
कहां रखना चहिए जूता स्टैंड
ध्यान दें कि आप आपने घर का जूता स्टैंड मुख्य दरवाजे से कम से कम 2 से 3 फीट की दूरी पर ही रखें। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, जूता स्टैंड को कभी भी घर के पूजा घर और किचन की दीवार से लगा कर नहीं रखना चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

