N
डेस्क रिपोर्टर
घर में अगर परेशानियां खत्म होने का नाम नही ले रही है तो इसका मतलब हो सकता है कि आपके घर वास्तु दोष हो। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नया घर बनवाते वक्त वास्तु का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप तब लापरवाही करेंगे तो बाद में यही वास्तु दोष का कारण बन सकता है। साथ ही जब बाद में अपको वास्तु दोष का पता चलता है तो फिर घर में तोड़-फोड़ करने की टेंशन और बढ़ जाती है। अगर आप भी इसी तरह की परेशानियां का सामना कर रहे है तो चाहे तो आप घर में बिना किसी तोड़-फोड़ करें वास्तु दोष को दूर कर सकते है। बस आपको अपने घर में कुछ चीज़ों का बदलाव करना होगा। तो चलिए जानते है इन उपाएं के बारे में….
वास्तु दोष की वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जिसकी वजह से गृह क्लेश, आर्थिक स्थिति खराब होना, मानसिक और शारीरिक की समस्या बढ़ जाती है। इसके साथ ही घर में छोटी छोटी बात पर लड़ाई-झगड़े होने लगते है। ये सब वास्तु दोष के कारण होता है।
जानें कैसे घर से दूर करें वास्तु दोष
वास्तु के मुताबिक, घर की छत पर किसी भी तरह का कबाड़ और गंदगी नही रखना चलिए इससे नकारात्मक ऊर्जा घर की ओर खिंचती है। इसके साथ ही अगर आपकी घर किछत का प्लास्टर निकल रहा हो या फिर निकल गया गया है और उसमे दरार पड़ रही है तो तुरंत उसे मरम्मत कराएं। ऐसा करने से अपको वास्तु दोष से काफी हद तक निजात मिलेगा।
अगर आपके घर के किचन और बाथरूम के दरवाजे आमने-सामने है, तो वास्तु के मुताबिक, ये अशुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा आने लगती है। इससे बचने के लिए आप दोनों के बीच एक पर्दा लटका दें। ऐसा करने से आप वास्तु दोष के प्रभाव को कम कर सकते है।
अपने ड्राइंग रूम का वास्तु दोष खत्म करने के लिए आप उगते हुए सूर्य, फूल या फि दौड़ते हुए सात घोड़ों की फोटो लगाएं। ऐसा करने से आप वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

