N
डेस्क रिपोर्टर
हिंदू धर्म में पेड़-पौधे और प्रकृति का काफी महत्व होता है। कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते है जो घर में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करते है। जिनका हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इन्हीं में से एक पौधों है अपराजिता की बेल। अपराजिता दो रंगों में पाई जाती है। एक सफेद रंग की तो एक नीली। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, भगवान विष्णु को नीले रंग की अपराजिता काफी पसंद है। इसे घर में लगाना शुभ और लाभकारी माना जाता है।
जानें क्या है नीली अपराजिता लगाने के फायदे
आर्थिक तंगी की समस्या से मिलेगा छूटकारा
वास्तुशास्त्र के मुताबिक, जो मनुष्य अपने घर में नीली अपराजिता की बेल लगाता है, उसके घर में कभी भी धन संबंधी समस्या नहीं आती है। इस बेल को धन की बेल भी बोला जाता है। इसे घर में लगाने से ये धन को अपनी ओर आकर्षित करती है।
सकारात्मकता और समपन्नता
वास्तुशास्त्र के मुताबिक, नीली अपराजिता की बेल जैसे-जैसे बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे ही घर में संपन्नता और सकारात्मकता बढ़ती है। इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है।
शनिदेव होते है प्रसन्न
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भी और शनि की साढ़ेसाती में लाभ पाने के लिए आप शनिवार के दिन नीली अपराजिता शनि देव को अर्पित करें ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

