पेड़ पौधे हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा है जिनके बिना हमारा जीवन अधूरा है। इन्हें लगाने से शुद्ध हवा तो प्राप्त होती ही है, साथ ही आप वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ ऐसे पौधे लगाए, जिनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन का आगमन हो। इसके साथ ही इन पौधों के फूल को मां लक्ष्मी पर अर्पित करने से घर में लक्ष्मी का स्थाई रूप से वास होता है। तो आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जिन्हें घर में लगाने से घर में शुभता और धन का आगमन होता है।
इंग्लिश में ज़ेड प्लांट या फिर लकी प्लांट के नाम से कहा जाने वाला क्रसुला ओवाटा का पौधा फेंगशुई के मुताबिक घर में लगाना काफी अच्छा होता है। अपको बता दें कि इस पौधे में धन को आकर्षित करने की क्षमता पाई जाती है।
मां लक्ष्मी को लक्ष्मणा का पौधा बेहद पसंद है। इसे आप गमले में आसानी से लगा सकते है। यह पौधा भी धन को आकर्षित करने का काम करता ह। माना जाता है कि, जिसके घर में लक्ष्मणा का पौधा लगा होता है उसके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।
अश्वगंधा के बारे में तो हर कोई जानता होगा यह बेहद लोकप्रिय औषधि है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अश्वगंधा का पेड़ घर में लगाने से घर में सुख शांति और समृद्धि का आगमन रहना है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

